स्कूलों में अब गर्मी, सर्दी के बाद मानसून में भी होंगी छुटटी ?

स्कूलों में अब गर्मी, सर्दी के बाद मानसून में भी होंगी छुटटी ?
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। आखिरकार सरकार राज्य के स्कूलों में मानसून अवकाश की ओर बढ़ चली है। सरकार की मंशा धरातल पर उतरी तो राज्य में गर्मी, सर्दी के बाद मानसून अवकाश की व्यवस्था भी होगी। हां, इस पर सवाल ये है कि आखिर मानसून अवकाश किस माह दिया जाएगा।

पर्वतीय राज्य में मानसून सीजन में वास्तव में स्थितियां विकट होती हैं। रास्ते टूटते हैं, नदी-नाले उफान पर होते हैं। इससे खतरे की आशंका बनी रहती है। मौसम विभाग की चेतावनी के मददेदनजर जिला प्रशासन को स्कूलों को बंद करने के आदेश देने होते हैं।

ऐसी व्यवस्था में तमाम खामियां देखने को मिलती हैं। संभवतः इसी बात को ध्यान मंे रखकर सरकार मानसून अवकाश के कंसेप्ट को इंट्रोडयूज करने की मंशा रखती है। इस पर शिक्षकों, छात्र/छात्राओं और अभिभावकों से सुझाव लिए जा रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो मानसून में स्कूलों में 15 दिन तक का अवकाश की व्यवस्था हो सकती है।

हालांकि इसे तय करना खासा मुश्किल होगा। मुश्किल ये है कि मानसून अवकाश किस माह दिया जाएगा। जुलाई, अगस्त या सितंबर। पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के समय पर गौर करें तो जुलाई, अगस्त और सितंबर में ऐसा हुआ है।

शिक्षकों के स्तर से मानसून अवकाश पर उठाए जा रहे सवालों की सबसे बड़ी वजह यही है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *