गवर्नमेंट जूनियर हाई स्कूल कठूड में सत्र का पहला प्रतिभा दिवस

गवर्नमेंट जूनियर हाई स्कूल कठूड में सत्र का पहला प्रतिभा दिवस

हंस फाउंडेशन ने वितरित की कापियां

तीर्थ चेतना न्यूज

पौड़ी। राजकीय जूनियर हाई स्कूल, कठूड़ में शिक्षा सत्र का पहला प्रतिभा दिवस (बस्ता रहित दिवस ) मनाया गया। इस मौके पर शिक्षा समिति का गठन कर बलवंत सिंह पंवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

शनिवार को राजकीय जूनियर हाई स्कूल, कठूड़ में प्रतिभा दिवस का आयोजित किया गया। इसके तहत छात्र/छात्राओं ने भाषाई,गणितीय, वैज्ञानिक अभिरूचि, सामाजिक तथा सांस्कृतिक आदि में प्रतिभाग किया। इस मौके पर शिक्षा समिति का गठन कर बलवंत सिंह पंवार को अध्यक्ष, सचिव पद पर प्रधानाध्यापक यशदेव सिंह रावत, बीना देवी, प्रीति देवी, भारती देवी,गीता देवी, अंजू देवी, सोनी देवी, पिंकी देवी गीता बिष्ट को बतौर सदस्य समिति में शामिल किया गया।

एक अन्य कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन ने स्कूल के छात्र/छात्राओं को नोटबुक वितरित की। इसके लिए स्कूल में हंस फाउंडेशन के राज्य प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक यशदेव सिंह रावत, अजय भटट, गीता बिष्ट, केशव रैवानी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत गैरोला ने किया।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *