रॉबर्ट वॉड्रा का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

रॉबर्ट वॉड्रा का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Spread the love

कहा देश में भय का माहौल

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति एवं समाजसेवी रॉबर्ट वॉड्रा ने भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। कहा कि देश में भया माहौल व्याप्त है।

निजी दौरे पर यहां पहुंचे समाजसेवी रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार को रिवर राफिटंग की। देर शाम वो त्रिवेणी घाट पर सायंकालीन गंगा आरती में शामिल हुए। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका गंगा आरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला। उन्होंने मां गंगा से देश में अमन चैन की प्रार्थना की।

मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में देश में डर और भय का माहौल व्याप्त है। उन्होंने कहा कि धर्म को राजनीति का विषय बनाया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

धर्म को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्म का उपयोग ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लोगों को गुमराह कर रही है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा हर प्रकार की हथकंडे अपना रही है।

केंद्र सरकार लोगों की समस्याआंें के निदान करने में असफल साबित हुए हैं। अब लोग समझ चुके हैं। अमेठी से चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों का प्यार मिलता है। लोग चाहते हैं कि वो सक्रिय राजनीति में आएं।

उन्होंने कें्रदीय मंत्री स्मृति ईरानी के बारे में कहा कि उन्होंने उनके बारे मे संसद में झूठ बोला। वो किसी भी आरोप को साबित नहीं कर सकी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रथम और द्वितीय चरण का मतदान हो चुका है। इसमें इंडिया गठबंधन को प्रदर्शन शानदार रहा है। लोग परिवर्तन चाहते हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, प्रदेश प्रवक्ता राजीव महर्षि, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, मनीष शर्मा, शैलंेंद्र बिष्ट, मधु जोशी, अंशुल अरोड़ा, वरूण जुनेगी, राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *