मुनिकीरेती-ढालवाला में हजारों में आ रहा पानी का बिल

मुनिकीरेती-ढालवाला में हजारों में आ रहा पानी का बिल
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। मुनिकीरेती-ढालवाला नगर क्षेत्र में सरकारी पानी लोगों को हलक सूखा रहा है। पानी का बिल हजारों में आ रहे हैं। बिल देख लोग चक्कर खाने को मजबूर हैं और पेयजल निगम के कार्यलय में उपभोक्ताओं को नसीहत दी जा रही है।

हर घर नल और हल घर जल। एक रूपये पेयजल कनेक्शन पर वाह वाही लूटने वाली प्रदेश सरकार का पानी लोगों का भारी पड़ने लगा है। मुनिकीरेती-ढालवाला नगर पालिका क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां लोगों को पानी का बिल हजारों में मिल रहा है। इसे देख लोगों के हलक सूख रहे हैं।

बिल लेकर पेयजल निगम के कार्यालय पहुंच रहे लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वजह यहां सक्षम अधिकारी ही नहीं मिलते। लोग बिल के हजारों में आने की शिकायत करते हैं तो काउंटर पर बैठे कर्मचारी पिछले पांच माह के बिल होने की बात करते हैं।

बिल एक साथ ही क्यों भेजे गए पर कोई जवाब नहीं मिलता। पिछले बिल जमा किए जाने का प्रमाण दिखाने के बाद कहा जा रहा है कि अब जल संस्थान में जमा किए गए बिलों का प्रमाण बताओ। जबकि पेयजल निगम पिछले तीन सालों से बिजल वसूल रहा है।

कुल मिलाकर पेयजल निगम की लापरवाही से लोग राज्य सरकार से नाराज हो रहे हैं। ये बात भी सच है कि ये मामला कई महीनों से चल रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियांे के संज्ञान में भी है। माना जाना चाहिए कि सरकार तक भी पहुंच गया होगा। मगर, हर बार बिल हजारों में मिल रहा है।

इस संबंध में कई दिन प्रयास करने के बाद भी पेयजल निगम के सक्षम अधिकारी से बात नहीं हो सकी। बात होगी तो निगम का इस संबंध में पक्ष लिया जाएगा और प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *