गुप्ता जी की बात से भाजपा में जलजला

गुप्ता जी की बात से भाजपा में जलजला
Spread the love

हरिद्वार। गुप्ता जी की बात से भाजपा में जलजला आ गया। चुनाव परिणाम से पहले आए इस जलजले से पार्टी के भीतर काफी कुछ हिलता दिख रहा है।

गुप्ता जी यानि लक्सर से भाजपा के विधायक संजय गुप्ता। मतदान होने के बाद संजय गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि कौशिक ने उनके समेत पार्टी के अन्य प्रत्याशियों को हराने के लिए जोर लगाया।

दावा किया कि उनके पास इसके प्रमाण भी हैं। यही नहीं उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर कई और गंभीर आरोप भी लगाए। पार्टी हाईकमान से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग भी की। पार्टी के विधायक के इन आरोपों से भाजपा सकते में है।

बात दिल्ली तक जा पहुंंची है। पार्टी में इस जलजले से काफी कुछ हिलता डुलता भी दिख रहा है। जितने मुंह उतनी बातें भी हो रही हैं। संजय गुप्ता का जवाब तलब करने की तैयारी चल रही है। 10 मार्च को जीत-हार के बाद सही-सही स्थिति सामने आएगी।

एक-दूसरे पर इस प्रकार के आरोप की सूचनाएं अन्य जिलों से भी आ रही हैं। हालांकि सार्वजनिक आरोप हरिद्वार में जिले में ही लगे हैं। माना जा रहा है कि चुनाव के बाद और बातें भी सामने आएंगी।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *