प्रो. अंजू अग्रवाल होंगी उच्च शिक्षा निदेशक
तीर्थ चेतना न्यूज
प्रो. अंजू अग्रवाल राज्य के उच्च शिक्षा विभाग की नई निदेशक होंगी। उन्होंने दोपहर बाद हल्द्वानी स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में कार्यभार संभाल लिया है।
उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सीडी सूंठा मंगलवार को राजकीय सेवा से निवृत्त हो गए थे। शासन ने बुधवार को गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, हल्दूचौड़ में प्रिंसिपल पद पर तैनात प्रो. अंजू अग्रवाल निदेशक पद तैनात कर दिया है। वो राज्य में सबसे वरिष्ठ प्रिंसिपल हैं।
हिंदी न्यूज पोर्टल www.tirthchetna.com बातचीत में उन्होंने उच्च शिक्षा को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की। कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के मुताबिक कॉलेजों में शैक्षणिक व्यवस्था, सत्र नियमित, गुणवत्तायुक्त शिक्षा उनकी प्राथमिकता होगी।
कहा कि उच्च शिक्षा में बेहतर व्यवस्थाएं बनाने पर उनका फोकस होगा। शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में इन कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।

