राशिसं टिहरी का ऐलान,प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे शिक्षक

राशिसं टिहरी का ऐलान,प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे शिक्षक

तीर्थ चेतना न्यूज

नरेंद्रनगर। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे। आंदोलन भर्ती के निर्णय के वापस लिए जाने तक जारी रहेगा।

प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती कराने के सरकार के निर्णय के खिलाफ राजकीय शिक्षक अब दो-दो हाथ करने के मूड़ में आ गए हैं। जिलों में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजकीय शिक्षक संघ की टिहरी जिला इकाई की इस संबध में शुक्रवार को नरेंद्रनगर में बैठक हुई।

जिलाध्यक्ष दिलबर सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानाचार्य के पदों को पूर्व की तरह प्रमोशन से भरने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि 13 मई को प्रस्तावित बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी को इस पर निर्णय लेना चाहिए।

बैठक का संचालन करते हुए जिला मंत्री बुद्धि प्रसाद भटट ने प्रांतीय कार्यकारिणी से मिले दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का हर स्तर पर विरोध करने का निर्णय लिया।

इसके अलावा स्कूलों को कोटिकरण समेत तमाम अन्य मसलों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर जिला इकाई के संरक्षण लक्ष्मण सिंह रावत, उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह पंवार, संयुक्त मंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट, जिला संगठन मंत्री सुनील राज कंडारी, आय व्यय निरीक्ष गिरीश चंद्र पैन्यूली, प्रदीप उनियाल, कीर्तिनगर ब्लॉक के अध्यक्ष सतीश बलूनी, मंत्री संदीप मैठाणी, चंबा के अध्यक्ष अरविंद कोठियाल, मंत्री सुरेंद्र शाह, उपाध्यक्ष सुनील असवाल, जाखणीधार के मंत्री अनूप बगियाल, भिलंगना के अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, मंत्री दाताराम पूर्वाल, प्रतापनगर के अध्यक्ष नीरज पैन्यूली, मंत्री लवजीत पैन्यूली, देवप्रयाग के अध्यक्ष दयासागर उनियाल, थौलधार के विजय गुसाईं मोहन चौहान, अशरफी ठाकुर, विनोद नेगी आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *