गवर्नमेंट पीजी कॉलेज रायपुर में लाखों का घालमेल

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज रायपुर में लाखों का घालमेल

ऑडिट रिपोर्ट में हुआ खुलासा

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, मालदेवता रायपुर में चार सालों में लाखों के घालमेल की बात सामने आ रही है। ऑडिट रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, मालदेवता रायपुर में सितंबर 2020 से मार्च 2024 के बीच में निधियों का व्यय संबंधित मद से भिन्न मदों में किया गया। ये राशि करीब 20 लाख रूपये है। कॉलेज की कुछ खरीद को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। इसको लेकर जितने मंुह उतनी बातें भी खूब होती रही हैं।

बहरहाल, सितंबर 2020 से मार्च 2024 क्रीड़ा शुल्क, प्रशाधन निधि, रोवर रेंजर्स, महाविद्यालय दिवस, अभिभावक संघ, छात्र सहायता निधि, पत्रिका, सांस्कृतिक परिषद, काउंसलिंग सेल प्राप्त शुल्क में से कॉलेज द्वारा क्रीड़ा शुल्क में 950834 रूपये, प्रशाधन निधि में 125000, रोवर रेंजर्स निधि में 157294, महाविद्यालय दिवस निधि में 46339,अभिभावक संघ निधि में 94550, छात्र सहायता निधि में 93475, पत्रिका निधि में 220240, सांस्कृतिक परिषद में 151710, काउंसलिंग सेल में 177016 यानि कुल 2016448।

उक्त धनराशि का व्यय संबंधित मद पर नहीं किया गया। उक्त धनराशि का उपयोग भिन्न मदों में किया गया। ऑडिट ने इस पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर ऐसा करने के क्या कारण थे।

ऑडिट में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि उक्त दौर में प्रिंसिपल रहे अधिकारियों ने ऐसा करने से पहले कॉलेज में बनाई गई समितियों से अनुमोदन लेने की भी जरूरत नहीं समझी। पूछा गया है कि आखिर ऐसे किस प्राधिकार से किया गया।

कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. विनोद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि ऑडिट से भी जो भी सूचना मांगी गई हैं वो उपलब्ध अभिलेखानुसार उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पूरा मामला पूर्व प्रिंसिपलों के कार्यकाल का है।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *