अपर सचिव से मिला उच्च शिक्षा प्राध्यापक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। उत्तराखंड गवर्नमेंट डिग्री/पीजी कॉलेज प्राध्यापक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा के अपर सचिव डा. आशीश श्रीवास्तव से मुलाकात की।
शुक्रवार को महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिवाकर बौद्ध के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर सचिव डॉ आशीष श्रीवास्तव से देहरादून स्थित सचिवालय में भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान उच्च शिक्षा में वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई।
महासंघ के सलाहकार डॉ बीसी शाह ने कहा कि वार्षिक छुट्टियों में की गई कटौती का मामला रखा। इस पर अपर सचिव ने प्रकरण को दिखाने का सकारात्मक आश्वासन दिया।
संघ के महासचिव डीएस नेगी ने कहा कि प्राध्यापक महासंघ उच्च शिक्षा में गुणवत्ता एवं सत्र नियमित करने के लिए सरकार के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करता है। साथ ही साथ प्राध्यापकों के हितों की रक्षा के लिए भी संघर्ष करता रहेगा।


