सुबोध उनियाल खरा सोना, बंपर वोट से जीताएंःराजनाथ सिंह

नरेंद्रनगर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्रनगर के निवर्तमान विधायक सुबोध उनियाल खरा सोना है। वो क्षेत्र के विकास के लिए हर स्तर पर कटिबद्ध हैं। ये कटिबद्धता दिखती भी है।
ये कहना देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का। राजनाथ सिंह शुक्रवार को नरेंद्रनगर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुबोध उनियाल के समर्थन में गजा में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सुबोध उनियाल को बंपर वोट से जीताएं।
सुबोध उनियाल खरे सोने की तरह है। वो क्षेत्र के विकास के लिए हर स्तर पर कटिबद्ध हैं। ये कटिबद्धता दिखती भी है। राज्य के कृषि और बागवानी सेक्टर में उनका काम बोलता है। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली आदि के क्षेत्र में उनका काम दिखता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस मौके पर उन्होंने राज्य की बेहतरी के लिए केंद्र सरकार के स्तर से किए गए कार्यों को भी जनता के सम्मुख रखा। दावा किया कि डबल इंजन सरकार से उत्तराखंड को हर क्षेत्र में लाभ हुआ है।