यमकेश्वर की बेटी मनीषा ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन,भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ चयन

यमकेश्वर की बेटी मनीषा ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन,भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ चयन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक के तल्ला कोटा गांव निवासी मनीषा चौहान का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है। इस खबर से पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।

यमकेश्वर की बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष है। मनीषा चौहान की स्कूली शिक्षा हरिद्वार से हुईं। मनीशा ने आईटीएम ग्वालियर से बीपीएड किया। हॉकी के प्रति मनीषा का रूझान स्कूल स्तर से हो गया था।

स्कूल स्तर पर नेशनल खेल चुकी मनीषा ने अपने शानदार खेल से दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों को प्रभावित किया। हॉकी इंडिया द्वारा आयोजिज इंडिया जूनियर वूमन नेशनल प्रतियोगिता में मनीषा उत्तराखंड का नेतृत्व कर चुकी है।

बहरहाल, मनीषा ने हॉकी इंडिया जूनियर वूमेन नेशनल कैंप में जगह बनाई है। टीम बेल्जियम और इंग्लैंड में आयोजित एफआईएच प्रो. लीग में शिरकत करेगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *