स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन को ऋषिकेश नगर निगम पुरस्कृत

स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन को ऋषिकेश नगर निगम पुरस्कृत
Spread the love

ऋषिकेश। स्वच्छता के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन के लिए नगर निगम ऋषिकेश को शासन ने पुरस्कत किया है। इसके तहत निगग को 10 लाख मिलेंगे। मेयर ने इस उपलब्धि का श्रेय ने स्वच्छता प्रहरियों को दिया।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में ऋषिकेश नगर निगम का प्रदर्शन शानदार रहा था। इसी के लिए निगम को अटल निर्मल नगद पुरस्कार योजना के अंतर्गत 10 लाख रूपये मिले।

जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि इस बाबत शहरी विकास निदेशालय के निदेशक ललित मोहन रयाल द्वारा नगर आयुक्त को पत्र प्रेषित कर मिले पुरूस्कार और अवमुक्त हुई धनराशि की जानकारी दी गई है।

नगर निगम द्वारा नगर में सफाई व्यवस्था जिस बेहतर ढंग से की जा रही है, यह उसी का परिणाम है। संसाधनों की कमी के बावजूद नगर निगम कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों ने लगातार कार्य करके नगर का मान बढ़ाया है।

निगम के तमाम चालीस वार्डो में पर्यावरण मित्र जिस मेहनत के साथ अपने कार्योंको अंजाम दे रहे हैं इससे जनता में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता बड़ी है लोग अब स्वयं कूड़े को अलग-अलग करके रख रह रहे हैं।

महापौर ने जानकारी की की अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना के अंतर्गत मिली दस लाख रूपये की राशि का 50 प्रतिशत कर्मचारियों के पुरस्कार वितरण में और 50 प्रतिशत अंशदान स्वच्छता अभियान में खर्च किया जाना है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *