पदमश्री यशवंत कठौच पहुंचे पैतृक गांव, भव्य स्वागत

पदमश्री यशवंत कठौच पहुंचे पैतृक गांव, भव्य स्वागत
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

पौड़ी। पदमश्री यशवंत सिंह कठौच के अपने पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

पद्मश्री डॉ यशवंत सिंह कठोच का विकासखंड एकेश्वर की पट्टी मवालस्यूँ के पैतृक गांव मासौं के मूल निवासी हैं। गुरूवार को वो दिल्ली से अपने पैतृक गांव पहुंचे। उनके गांव पहुँचने की सूचना से ही यहां उत्साह का माहौल था।

ग्रामवासी दोपहर से ही अपने गांव के इस लाल का गांव पहुँचने का इंतजार कर रहें थे,ग्रामवासियों ने डॉ कठोच का पद्मश्री मिलने को गांव सहित पूरे उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

स्वागत में हरीश सिंह,कैलाश थपलियाल बेलमसिंह रावत ,करन सिंह,दीप सिंह, सुमा देवी, माहेश्वरी देवी, कलावती देवी, आरती रावत ,जगदेश्वरी रावत कमला रावत,रामेश्वरी रावत, कमला पटवाल, गोदावरी देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *