क्या समय से होने जा रहे हैं निकाय चुनाव ?
धीरे-धीरे बोल कोई सुनना ले की तर्ज पर हो रही तैयारी
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। क्या निकाय चुनाव अक्तूबर-नवंबर में होने जा रहे हैं। कुछ दिग्गज नेताओं के खास समर्थकों द्वारा की जा रही तैयारियों से तो कम से कम ऐसा ही लग रहा है।
राज्य में निकाय चुनाव अक्तूबर-नवंबर में डयू हैं। चुनाव के समय पर होने को लेकर कुछ शंकाएं भी व्यक्त की जाती रही हैं। इसमें ओबीसी सर्वे का आभी तक पूरा न होना बताया जाता रहा है। मगर, कुछ दिनों से चर्चा जोरों पर हैं कि राज्य में निकाय चुनाव समय से ही होंगे।
कुछ दिग्गज नेताओं के खास समर्थक धीरे-धीरे बोल कोई सुनना ले की तर्ज पर तैयारियों में भी जुट गए हैं। विकास से लेकर शहर से जुड़ी तमाम समस्याओं पर पांच साल की चुप्पी टूटने लगी हैं। माहौल बनाने के लिए तमाम स्तरों पर चेहरों के पक्ष में तर्क गढ़े जाने लगे हैं।
दावे भी होने लगे हैं कि निकाय चुनाव समय पर ही होंगे। हालांकि अभी तक सरकार के स्तर से इस पर कोई बात सामने नहीं आई है। राजनीतिक आइने से देखें तो दिसंबर से सरकारी मशीनरी आम चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगी।
माना जा रहा है कि भाजपा संगठन भी समय से चुनाव कराने के पक्ष में दिख रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता भी इस तरह के संकेत दे रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि वास्तव में भाजपा सरकार राज्य में निकाय चुनाव समय से कराएगी या फिर 2024 में होने वाले आम चुनाव के बाद।