धर्मेंद्र नेगी के काव्य संग्रह जीवन रागिनी का विमोचन

धर्मेंद्र नेगी के काव्य संग्रह जीवन रागिनी का विमोचन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

कोटद्वार। शिक्षक धर्मेंद्र सिंह नेगी के प्रथम काव्य संग्रह जीवन रागिनी का एक भव्य समारोह में विमोचन किया गया।

श्रविवार को राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज चेलूसैंण शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह नेगी के प्रथम काव्य संग्रह जीवन रागिनी का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष दिलबर सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी धर्मेन्द्र नेगी जी ने इस काव्य संग्रह में प्रकृति व प्रेम का बहुत अच्छी तरह से वर्णन किया है।

पुस्तक के विमोचन अवसर पर जीवन रागिनी के रचनाकार धर्मेन्द्र सिंह नेगी द्वारा बताया गया कि उनकी कृति जीवन रागिनी प्रेम,समर्पण,कृतज्ञता,स्त्री गरिमा,प्रकृति,आध्यात्म,रहस्य, रोमांच व घुमक्कड़ी को प्रतिबिंबित करती है।

उनकी यह कृति सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है साथ ही उनके दो अन्य काव्य संग्रह भी शीघ्र ही प्रकाशित होंगे। उनके द्वारा पुस्तक के विमोचन अवसर पर उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य एन0एस0बिष्ट , सेवानिवृत, प्रधानाचार्य डॉ0बी0एस0नेगी , पूर्व प्रधानाचार्य जयवीर सिंह रावत , सेवानिवृत प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह रावत , सेवानिवृत्त संयुक्त शिक्षा निदेशक सुधीर असवाल , सेवानिवृत्त ज़िला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ 0महावीर सिंह बिष्ट, विष्णु सिंह बिष्ट, कैलाश थपलियाल, आशीष चौहान, संतोष मोहन बेलवाल, प्रभाकर रावत, उपान्त रावत, पूर्व जिलामंत्री राजकीय शिक्षक संघ मनमोहन चौहान, जितेंद्र तोमर, संजय रावत, अशोक थपलियाल, अब्बल रावत, आशीष चौहान उपस्थित थे, कार्यक्रम संचालन प्रवक्ता इतिहास विष्णु सिंह बिष्ट ने किया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *