भाजपा नेता एवं नि. पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट की पहल पर 200 युवा कांग्रेसी भाजपा में शामिल

भाजपा नेता एवं नि. पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट की पहल पर 200 युवा कांग्रेसी भाजपा में शामिल
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। भाजपा के युवा नेता नगर निगम के नि. पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट की पहल पर कांग्रेस से जुड़े दो सौ से अधिक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

युवा नेता राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट द्वारा नेहरूग्राम में आयोजित जनसभा में पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में पूर्व छात्र संघ महासचिव विकास शाही और लगभग 200 युवाओं को भाजपा के सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवाण ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत का इंदिरा नगर ऋषिकेश से पुराना नाता रहा है और उनको ऋषिकेश से हम अधिक से अधिक मतों से बढ़त दिलवाएंगे।

कार्यक्रम संयोजक पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में करवाई गई जनसभा में लगभग हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ा जिसको देखकर सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत गदगद हुए और उन्होंने कहा कि वह जनता की भावनाओं और प्रेम तथा उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और उतरने का प्रयास करेंगे ।

पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में करवाए गए इस कार्यक्रम की सफलता का पता इसी बात से लगता है कि कुर्सियां कम पड़ गई लेकिन लोगों का जोश और उत्साह बिल्कुल भी कम नहीं पड़ा। इस अवसर पर नि. मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, चुनाव प्रभारी करण बोहरा, जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, कार्यक्रम अध्यक्ष राम सिंह पवार ,पूर्व राज्य मंत्री भगत राम कोठारी ,संदीप गुप्ता ,कृष्ण कुमार सिंघल ,पूर्व प्रधानाचार्य श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज दिवाकर भानु प्रताप सिंह रावत ,संजीव चौहान ,दिनेश सजवान,प्रतीक कालिया दिनेश सती, पार्षद शिवकुमार गौतम, वीरेंद्र रमोला ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, वीरभद्र युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निखिल विकास नेगी , कनक धनई,,सुमित थपलियाल ,निवेदिता सरकार, उषा जोशी ,आरती, सुधा असवाल ,गुड्डी कलुडा , संजय प्रेम सिंह बिष्ट , नरेंद्र शर्मा ,संजय ध्यानी ,रंजन अंथवाल ,प्रवीन रावत, संजय बिष्ट आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *