उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट की आम सभा संपन्न
समाज की बेहतरी को कटिबद्ध है ट्रस्टः बिष्ट
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट समाज की बेहतरी के लिए कटिबद्ध है। समाज में जरूरतमंदों की मदद, मेधावी छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहित करने का काम कर रहा है।
ये कहना है उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट का। बिष्ट रविवार को उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट की वार्षिक आम बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज की जरूरतमंदों, मेधावी छात्र/छात्राओं की मदद कर रहा है। गौ सेवा के क्षेत्र में भी काम किया गया है।
उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट के महेंद्र पाल सिंह नेगी ने संस्थान की भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट के सचिव मंगला प्रसाद बंगवाल ने सभी का अभिनंदन एवं परिचय करवाया। कोषाध्यक्ष अनूप कुमार बड़थ्वाल ने 2019 से 2022 तक का आय- का विवरण प्रस्तुत किया।
गणेश चन्द्र उनियाल ने विगत वर्षों में किये गए कार्यों का विवरण देते हुए बताया कि ट्रस्ट वर्तमान में 17 संशाधन हीन एवं पितृहीन बच्चों की शिक्षा में मासिक सहयोग के साथ 7 निर्धन परिवारों को भी प्रतिमाह रु. 1500/आर्थिक सहायता दी जा रही है। असहाय वर्ग को चिकित्सा सहायता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया।
इस वर्ष उत्तराखण्ड परिषदीय परीक्षाओं में मैरिट सूची में स्थान पाने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 15 छात्रों को भी सम्मानित किया गया और कुल रु. 66000/ की राशि वितरित की गई। गौसेवा के क्षेत्र में भी ट्रस्ट कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर समाज सेवी विजय जुयाल, गौशाला संस्थापक गिरीश कंडवाल, श्री बीरबल सिंह असवाल, अरुण बड़थ्वाल, आलम सिंह बिष्ट, देवानंद डंगवाल आदि सहयोगी उपस्थित रहे एवं सभी ने अपने विचार व्यक्त किये। ट्रस्ट से सहयोग प्राप्त करने वाली छात्राएं कु. सोनाली, कु. प्रिया एवं कु मानसी नयाल उपस्थित थी एवं सहयोग के लिए ट्रस्ट का आभार जताया। इस अवसर पर ट्रस्ट की विवरणिका का विमोचन भी किया गया। अंत में वीरेंद्र गुसाईं ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन मंगला प्रसाद बंगवाल ने किया।