सेवा में श्रीमान बना स्टार्टअप

सेवा में श्रीमान बना स्टार्टअप
Spread the love

अच्छे अधिकारी/कर्मचारी हैं निशाने पर

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राज्य में सेवा में श्रीमान ने स्टार्टअप का रूप ले लिया है। हर छोट-बड़े सरकारी कार्यालय में इसका असर दिखने लगा है। इसके निशाने पर अच्छे अधिकारी और कर्मचारी हैं। ये स्टार्टअप तेजी से संगठित सूरत अख्तियार कर रहा है।

सेवा में, श्रीमान आवेदन पत्र की पहली पंक्ति होती है। आमतौर पर समस्या के निदान, अपनी बात को सक्षम स्तर तक पहुंचाने और समस्या के निदान के लिए ऐसा किया जाता रहा है। कहा जा सकता है कि सिस्टम में ये एक प्रक्रिया है।

अब सेवा में श्रीमान राज्य में स्टार्टअप के रूप में स्थापित होने लगा है। इसमें कई लोग निष्णात हो चुके हैं। हर छोट-बड़े सरकारी कार्यालय में इसका असर दिखने लगा है। सिस्टम के कुछ लोगों को भी ये स्टार्टअप खूब भा रहा है। वो अपने स्तर से इसे प्रमोट भी करते हैं।

सेवा में श्रीमान का स्टार्टअप के रूप में लेने वाले कई लोगों की पौ बारह देखते ही बनती है। सफेदपोशों के साथ भी उक्त लोगों की खूब पटती। सरकारी विभागों के अच्छे अधिकारी और कर्मचारी इनके निशाने पर होते हैं।

कुछ भी सेवा में श्रीमान कर अच्छे अधिकारियों के जांच में उलझाया जाता है। सोशल मीडिया का भी खूब उपयोग होता है। अधिकारी/कार्मिक मीडिया में मचने वाले हो हल्ले से दबाव में आ जाते हैं। यहां से स्टार्टअप रिजल्ट देना शुरू कर देता है।

इस स्टार्टअप में कुछ कथित पत्रकारों के नाम भी खूब सामने आते रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में मन की न होने पर बड़े स्तर पर सेवा में श्रीमान किया जाता है। ऐसे में काम करने वाले अधिकारी हतोत्साहित हो रही हैं।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *