120 सरकारी स्कूलों में नहीं बनेगा मिड-डे-मील

अक्षय पात्र से होगी मिड-डे-मील की आपूर्ति
तीर्थ चेतना न्यूज
देहरादून। राज्य के 120 सरकारी स्कूलों में जल्द ही मिड-डे-मील का चौक चूल्हा समाप्त हो जाएगा। इन स्कूलों के छात्र/छात्राओं के लिए मिड-डे-मील की आपूर्ति अत्याधुनिक किचन अक्षय पात्र से होगी।
उल्लेखनीय है कि करीब तीन साल पूर्व राज्य सरकार और अक्षय पात्र फाउंडेशन के बीच हुआ करार अब धरातल पर उतरने को तैयार है। करार के मुताबिक अक्षय पात्र फाउंडेशन ने मिड-डे-मील के लिए अत्याधुनिक किचन तैयार करेगा।
किचन तैयार है और सहसपुर और विकासनगर के करीब 120 स्कूलों में मिड-डे-मील की आपूर्ति करने को तैयार है। कुछ माह बाद करीब 500 स्कूलों को इस किचन से मिड-डे-मील की आपूर्ति की जाएगी। इस व्यवस्था से स्कूलों का फोकस अब अध्यापन पर अधिक हो सकेगा।
बहरहाल, इस तरह से कहा जा सकता है कि 120 सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील का चौक चूल्हा समाप्त हो जाएगा। इन स्कूलों में मिड-डे-मील के संसाधनों पर भी शिक्षा विभाग जल्द निर्णय लेगा।
संयुक्त निदेशक पदमेंद्र बिष्ट ने इसकी पुष्टि की। बताया कि अक्षय पात्र किचन का आज शुभारंभ हो रहा है। जल्द ही किचन से प्रथम चरण के लिए लक्षित स्कूलों में मिड-डे-मील की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।