17 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

17 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार
Spread the love

सम्मान राशि में 11 हजार की बढ़ोत्तरी की घोषणा

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। शिक्षक दिवस पर राज्य के 17 शिक्षकों को राज्यपाल मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से नवाजा। मुख्यमंत्री ने पुरस्कार की सम्मान राशि में 11 हजार रूपये की बढ़ोत्तरी की घोषणा की।

मंगलवार को राजभवन में आयोतित सम्मान समारोह में राज्यपाल की मौजूदगी में प्रदेश के शिक्षा मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षकों को वर्ष 2022 के शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार बांटे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुरस्कार की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 21 हजार करने की घोषणा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा में नवाचार पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों का आहवान किया कि वो ज्ञान और विवेक से परिपूर्ण पीढ़ी का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि राज्य में नई शिक्षा नीति 2020 लागू हो चुकी है। इसके मुताबिक शिक्षकों को सक्षम बनाने के प्रयास हो रहे हैं।

राज्यपाल डा. गुरमीत सिंह ने कहा कि गुरू की महिमा पर प्रकाश डाला। कहा कि आज पुरस्कार पाने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा पुरस्कार चयन प्रक्रिया में संशोधन किया जाएगा। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने पुरस्कार और चयन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूली शिक्षा के महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर सचिव रंजना राजगुरू, निदेशक सीमा जौनसारी आदि मौजूद थे।

इन शिक्षकों को मिला सम्मान
आशा बुड़ाकोटी, संजय कुमार कुकसाल, उषा गौड़, संजय कुमार, उत्तम सिंह राणा, रवीश चंद्र पंचोली, सुरेश चंद्र सती, गंगा आर्य, यशोदा कंडवाल, डा. आशा बिष्ट, लोकेंद्र परमार, संजय कुमार मौर्य, दमयंती चंद्र, त्रिभुवन दत्त, डा. प्रभाकर जोशी, डा. शैलेश धपोला।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *