ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के बेचारे देवतुल्य कार्यकर्ता

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के बेचारे देवतुल्य कार्यकर्ता
Spread the love

तीर्थ र्चतना न्यूज

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता अब बेचारे की श्रेणी में आ गए हैं। ये श्रेणी देवतुल्य से उपर की है या फिर कुछ और।

रायवाला पुलिस थाने में भाजपा के पदाधिकारियों/ जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के साथ क्या हुआ। जो कुछ हुआ और जैसा कुछ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ये कहने के लिए पर्याप्त है कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता अब बेचारे की श्रेणी में आ गए हैं।

बेचारे बनने की श्रेणी यदि देवतुल्य से उपर की है तो कार्यकर्ताओं के वास्तव में अच्छे दिन आ गए। यदि कुछ और है तो कार्यकर्ता ही समझ पा रहे होंगे। बहरहाल, भाजपा के कार्यकर्ता सोशल मीडिया में जिस प्रकार की स्वीकारोक्ति कर रहे हैं उससे काफी कुछ बातें स्पष्ट हो जाती हैं।

कार्यकर्ता इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों से मिलने की बात कर रहे हैं। हैरानगी की बात ये है कि बड़े नेताओं के लिए एकदम से सड़क पर आ जाने वाले कार्यकर्ताओं के पक्ष में बड़े नेताओं के बीच सुन्नपट दिख रही है।

इस बहाने पूर्व की भी कई बातें याद आ रही हैं। यानि भाजपा कार्यकर्ता पूर्व में भी थाना चौकियों में ऐसी स्थिति से दो चार हो चुके हैं। दरअसल, ये मामला भाजपा के कार्यकर्ताओं का ही नहीं है।

कल्पना कीजिए जब एक जिला पंचायत सदस्य के साथ थाने में ऐसा हो रहा है तो आम जनता की क्या स्थिति होती होगी। क्या ऐसे में कोई भाजपा का पदाधिकारी आम जन की पैरवी में थाने/चौकी जा सकेगा।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *