पौड़ी जिले के शिक्षकों की तबादला सूची में खमियां

पौड़ी जिले के शिक्षकों की तबादला सूची में खमियां

एक ही शिक्षक का अनिवार्य में भी और अनुरोध में भी तबादला

तीर्थ चेतना न्यूज

पौड़ी। पौड़ी जिले के शिक्षकों की तबादला सूची में कई खामियां सामने आ रही हैं। कुछ शिक्षकों के तबादले अनिवार्य के साथ ही अनुरोध की श्रेणी में भी हुए हैं।

वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत पौड़ी जिले के बेसिक और जूनियर के शिक्षकों के शनिवार को तबादले किए गए। विभिन्न श्रेणियों में तीन सौ से अधिक शिक्षकों के तबादले हुए हैं। इन तबादलों में कई खामियां बताई जा रही हैं। कुछ शिक्षकांे के तबादला अनिवार्य के साथ ही अनुरोध की श्रेणी में भी हुआ है।

अनिवार्य स्थानांतरण की पात्रता सूची और अनिवार्य स्थानांतरण सूची में काफी भिन्नता की बात भी सामने आ रही है। इसको लेकर प्रभावित शिक्षक सवाल उठाने लगे हैं। यही नहीं तबादलों को लेकर जितने मुंह उतनी बातें भी होने लगी हैं। बताया जा रहा है कि कुछ त्रुटियां इस कदर हैं कि प्रभावित शिक्षकों का इस पर आपत्ति करना तय माना जा रहा है।

इस संबंध में डीईओ बेसिक रामेंद्र कुशवाह से विभाग का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। मगर, उनका फोन नहीं उठा। विभाग का पक्ष मिलने पर प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया जाएगा।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *