पहाड़ी भुली ग्राम संगठन के प्रयासों को सराह रहे लोग
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। नमामि गंगे के कार्यक्रम के तहत त्रिवेणी घाट में लगे पहाड़ी भुली ग्राम संगठन के काउंटर पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। यहां ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना हो रही है।
त्रिवेणी घाट पर चल रहे नमामि गंगे के एक कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन के कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका जिम्मा उठाया है पहाड़ी भुली ग्राम संगठन ने। विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के इस समूह के कार्यों की खूब सराहना हो रही है।
मोहिनी, शिवांश, राधे-राधे, गंगा, दुर्गा शक्ति, राज राजेश्वरी, नया सवेरा, वैष्णवी स्वयं,महाशक्ति ग्राम संगठन सहायता समूह के उत्पाद यहां प्रदर्शित किया गए हैं। इन उत्पादों में लोग खूब रूचि दिखा रहे हैं। साथ ही महिलाओं के स्तर से किए गए प्रयासों की भी खूब सराहना हो रही है।
इस मौके पर संगठन से जुड़ी बीना भटट, शशि जेठूड़ी, मंजू नेगी, बबिता नेगी, मीना पंवार, राजकुमारी आदि मौजूद थे।