पहाड़ी भुली ग्राम संगठन की हर्बल रंगों की प्रदर्शनी में जुटे लोग

पहाड़ी भुली ग्राम संगठन की हर्बल रंगों की प्रदर्शनी में जुटे लोग
Spread the love

ऋषिकेश। पहाड़ी भुली ग्राम संगठन की हर्बल रंगों की प्रदर्शनी में लोगों ने खूब रूचि दिखाई। साथ ही संगठन के कार्यों की सरहाना की।

मंगलवार को खदरी ग्राम पंचायत घर में पहाड़ी भुली ग्राम संगठन की हर्बल रंगो की प्रदर्शनी में खूब लोग जुटे। संगठन के लोगों ने फूलों और सब्जियों से निर्मित रंगों के बारे में लोगों को जानकारी दी और केमिकल रंगों से दूर रहने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक अधिकारी बी.एम.एम सूरज चमोली एवं ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे ।कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह नेगी उद्योग विभाग से व देवयंती थपलियाल ,राधिका जोशी, ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल जी उपस्थित रहे।

सूरज चमोली ने संगठन की महिलाओं को वस्तु की शुद्धता एवं गुणवत्ता के साथ मार्केटिंग की जानकारी द । नेगी द्वारा महिलाओं को उद्योग प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत लोन सुविधा के बारे में बताया गया। ब्लॉक प्रमुख द्वारा महिलाओं को कार्य करने के लिए भवन निर्माण में सहयोग किया जाएगा।

ग्राम प्रधान संगीता जी द्वारा पहाड़ी भुली ग्राम संगठन की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी गई और अपने स्तर से हर कार्य किया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित 8 समूहों के पदाधिकारी ने भविष्य में एकजुट कार्य करने का निर्णय व संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष ईशा कलूड़ा चौहान के साथ समूहों के पदाधिकारी बीना भट्ट, मीना पंवार,संगीता बिष्ट, समेश्वरी ,सावित्री,कविता, दीपा सेमवाल ,संगीता कौशल, गुणा पंवार, शिवानी, कमलेश्वरी , दुर्गा चौहान ,सुमित्रा नेगी ,सुचिता ,प्रियंका, अर्चना भट्ट ,रंजना, बबीता नेगी,मंजू गुसाईं ममता भंडारी उपस्थित थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *