भाजपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

शिमला। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा ने पार्टी के प्रदेश संगठन में फेरबदल करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप को हटाकर डा. राजीव बिंदल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ ही माह पूर्व भाजपा को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। पार्टी तक से लगातार हार की समीक्षा में जुटी हुई थी।

बहरहाल, पार्टी ने डा. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने उक्त जानकारी दी।

माना जा रहा है कि संगठन को 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए सक्रिय करने के उददेश्य से जल्द ही और फेरबदल संभव है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *