गुडडी कलूड़ा और निवेदिता सरकार बनीं भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री

गुडडी कलूड़ा और निवेदिता सरकार बनीं भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। भाजपा महिला मोर्चा, ऋषिकेश मंडल की कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेत्री गुडडी कलूड़ा और निवेदिता सरकार को महामंत्री बनाया गया। नई कार्यकारिणी को पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।

मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार की संस्तुति पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता और प्रभारी सीमा रानी ने मंडल कार्यकारिणी का ऐलान किया। इसमें तीन उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और तीन मंत्री बनाए गए हैं। श्रीमती सिमरन गाबा, सुधा असवाल, रीता गुप्ता को मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया।

वरिष्ठ नेत्री गुडडी कलूड़ा और निवेदिता सरकार को मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा श्रीमती आशा शुक्ला, जयंती बिष्ट, तनु रस्तोगी को मंत्री, श्रीममी रूचि जैन का महिला मोर्चा का कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा श्रीती जसबीर रानी को सोशल मीडिया प्रभारी, नेहा रानी को सहप्रभारी, हिमानी कौशिक को मीडिया प्रभारी, पूर्णिमा तायल को सहप्रभारी, दीपिका अग्रवाल को आईटी संयोजक और कनिका बडथ्वाल को कार्यालय प्रभारी का दायित्व दिया गया है।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भाजपाइयों ने पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सभी ने पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *