गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, मालदेवता रायपुर को सी ग्रेड

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, मालदेवता रायपुर को सी ग्रेड
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राजधानी देहरादून के सबसे नजदीक के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, मालदेवता रायपुर को नैक के इंस्पेक्शन में सी ग्रेड आंका गया। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, चकराता को भी सी ग्रेड मिला।

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद देश के उच्च शिक्षण संस्थानों का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन कर ग्रेडिंग देती है। गत दिनों नैक ने गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, मालदेवता रायपुर का भी इंस्पेक्शन किया था। ये कॉलेज राजधानी देहरादून के सबसे नजदीक का कॉलेज है।

इस कॉलेज को नैक से सी ग्रेड मिला है। कॉलेज का सीजीपीए 1.79 बताया जा रहा है। इसके अलावा गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, चकराता को भी नैक से सी ग्रेड मिला है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *