गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरादून शहर में रही राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की धूम

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरादून शहर में रही राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की धूम
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देहरादून में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की धूम रही। इस मौके पर विज्ञान के विभिन्न विषय पर नाना शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बुधवार को कॉलेज के विज्ञान संकाय के तत्वाधान में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान एवं गणित विषय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एम0 पी0 नगवाल द्वारा किया गया।

प्रोफेसर कुलदीप सिंह ने लो कॉस्ट एक्सपेरिमेंट थीम पर विज्ञान के छात्र छात्रों को जीवन में उपयोग आने वाले लोकास्ट एक्सपेरीमेंटों को छात्रों के सम्मुख प्रदर्शित किया गया। क्यों, क्या और कैसे से उनको अवगत करवाया गया।

जंतु विज्ञान के विज्ञान प्रभारी, डॉ. पंकज बहुगुणा द्वारा इंडीजीनस टेक्नोलॉजी विकसित भारत थीम पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 पर अपना व्याख्यान दिया। गणित विभाग की प्रभारी डॉक्टर माधुरी कोहली द्वारा भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर सीववीव रमन के संपूर्ण जीवन एवं वैज्ञानिक उपलब्धियां पर अपना संबोधन छात्र-छात्राओं के बीच रखा।

डॉक्टर प्रतिभा बलूनी द्वारा प्राचीन शल्य चिकित्सा पर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया। विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं के मध्य भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, मॉडल प्रतियोगिता एवंम क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी कश्यप प्रथम, हिमांशु भंडारी द्वितीय ,अदिति तृतीया तथा वंशिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

मॉडल प्रतियोगिता में ड्रिप इरीगेशन पर आयुषी भंडारी, सावनी अंशिका एवं अनुराधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ह्यूमन हार्ट फिजियोलॉजी मॉडल में आयुष धीमान ओजस्य धीमान एवं ईशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सैटलाइट कम्युनिकेशन मॉडल पर अंजलि अंशिका शिवानी कश्यप एवं सविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आकांक्षा वर्मा द्वारा निर्मित हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन मॉडल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

वैज्ञानिक अभिरुचि प्रश्नोत्तरी क्विज में आयुष धीमान, ओजस्वी,निशा तथा सावनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारत के प्रख्यात वैज्ञानिकों पर भाषण प्रतियोगिता में नीलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया अंशिका भंडारी ने द्वितीय हिमांशु ने तृतीय एवं ओजस्वी ने साधना पुरस्कार प्राप्त किया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर डीएस मेहरा, डॉ उषा नेगी, डॉक्टर रेनू गौतम, डॉक्टर हेमलता खाती, डॉ मनोज बिष्ट,डॉ नीतू बलूनी विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर माधुरी कोहली द्वारा किया गया।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *