भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने मनाया रक्षा बंधन

भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने मनाया रक्षा बंधन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर महिला मोर्चा ने ं भाई बहन के अटूट बंधन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

सोमवार को बड़ी संख्या में महानगर महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने पार्टी कार्यालय में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस मौके महानगर इकाई के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने महिलाओं को इस त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ उनके स्नेह के लिए आभार प्रकट किया।

महानगर इकाई के अध्यक्ष सिद्वार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के प्रति महिला कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण का लाभ संगठन को हर स्तर पर मिलता है। पार्टी की हर क्षेत्र में श्रीवृद्धि के कार्यकर्ताओं का समर्पण ही है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव खड़ी है।

उनहोंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस देश में महिलाओं का सम्मान बढ़ रहा है। महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी भी महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजना लेकर आए हैं। मैं आज इस मंच के माध्यम से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री विनोद उनियाल महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा राजेंद्र ढिल्लों महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी अल्पसंख्यक मोर्चे की अध्यक्ष यासमीन आलम खान महामंत्री सुषमा कुकरेती अनीता रीता सीमा सारिका सुधा सुषमा जोशी सुषमा पायल बबली प्रियंका अनीता सुशीला देविका रानी के कार्यकर्ता महिलाएं सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *