मुनिकीरेती में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

मुनिकीरेती में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली
Spread the love

मुनिकीरेती। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में भाजपा के नरेंद्रनगर विधानसभा कार्यकर्ताओं ने मुनिकीरेती क्षेत्र में दुपहिया वाहनों से तिरंगा रैली निकाली। 

मंगलवार को में भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष के साथ भाजपाइयों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकाली। ढालवाला बाईपास मार्ग से शुरू हुई तिरंगा रैली 14 बीघा, कैलाश गेट, शीशम झाड़ी, खाराश्रोत, मुनिकीरेती, भद्रकाली होते हुए वापस कार्यालय पहुंचे।

भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोषों ने माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। रैली को सफल बनाने हेतु कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया, कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश में प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया जाना है, इसके तहत नरेंद्रनगर विस में करीब 30 हजार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती-ढालवाला रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, गोपाल चौहान, भगवती काला, भगवती प्रसाद रतूड़ी आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *