राजेंद्र तड़ियाल और दीपक धमीजा बनें भाजपा के जिला महामंत्री

राजेंद्र तड़ियाल और दीपक धमीजा बनें भाजपा के जिला महामंत्री
Spread the love

ऋषिकेश जिले में छह उपाध्यक्ष और छह मंत्री

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। भाजपा ने संगठनात्मक जिले की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। राजेंद्र तड़ियाल और दीपक धमीजा को महामंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष और छह जिला मंत्री बनाए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने गुरूवार देर शाम जिले की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत, दिनेश सती, पंकज शर्मा, मनोज ध्यानी, प्रतीक कालिया, राजकुमार राज को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राजेंद्र तड़ियाल और दीपक धमीजा को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी में विनय कंडवाल, गणेश रावत, दिनेश सजवाण, ऊषा कोठारी, पुष्पा ध्यानी और पुष्पा प्रजापति को जिला मंत्री, राहुल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, देवदत्त शर्मा को कार्यालय मंत्री और नीलम चमोली को मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *