भाजपा के छल कपट को पहचान गई है जनताः गणेश गोदियाल

भाजपा के छल कपट को पहचान गई है जनताः गणेश गोदियाल
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

लक्ष्मणझूला। लोग भाजपा के छल को अच्छे से समझ चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गारंटी की हकीकत भी लोग समझ रहे हैं। लोग अब भाजपा के झांसे में आने वाले नहीं हैं।

ये कहना है पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल का। गोदियाल चुनाव प्रचार के तहत लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम में पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें जुटी भीड़ से गदगद गोदियाल ने भाजपा पर जमकर निशाने साधे।

कहा कि आम जनता भाजपा के छल कपट को अच्छे से समझ चुकी है। प्रधानमंत्री बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार की गारंटी देते हैं। इलेक्टोरल बांड इस बात का प्रमाण है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी में उत्तराखंड टॉप पर है।

पहाड़ में सेना की परंपरागत नौकरी को भी भाजपा की केंद्र सरकार ने अग्निवीर नाम से पार्टटाइम जॉब बना दिया है।

उन्होंने पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी के हत्या के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम नेता वोट मांगने आ रहे हैं। मगर, अंकिता की मौत पर मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। भाजपा को बताना चाहिए कि अंकिता की मौत का जिम्मेदार वीआईपी कौन था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम लोगों के साथ हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सर्वे भी इस ओर इशारे कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के 400 पार को भाजपा का बुखार करार दिया।

इस मौके पर नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, नगर पालिका के अध्यक्ष माधव अग्रवाल, दिनेश व्यास, आदेश तोमर, नारायण सिंह रावत, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, भगवती प्रसाद सेमवाल, देवेंद्र राणा, जयेद्र रमोला, विनोद डबराल, अनुराग पयाल,एडवोकेट राकेश मियां, सुमन नैथानी, प्रमिला बिजल्चाण, वंदना नेगी, सरस्वती जोशी, उत्तम असवाल, दिनेश सकलानी, अजय रमोला, अनिल रावत, विनोद सकलानी, दिनेश भटट आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *