तीन राज्यों में दिखा मोदी मैजिक का असर

तीन राज्यों में दिखा मोदी मैजिक का असर
Spread the love

कांग्रेस ने राजस्थान छत्तीसगढ़ गवांए, एमपी में फिर कमल

हिन्दी बेल्ट में कांग्रेस का सफाया

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। हिन्दी बेल्ट के तीन प्रमुख राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। यहां मोदी मैजिक के सहारे भाजपा चुनाव जीतने में सफल रही। कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य गंवा दिए और मध्य प्रदेश में भी भाजपा का कही कमल खिला। तेलंगाना में जरूर कांग्रेस को अच्छी जीत मिली है।

रविवार को हुई चार राज्यों के विधानसभा चुनाव कमी मतगणना में दोपहर बाद स्थिति स्पष्ट होने लगी थी। शात में स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस को हिन्दी बेल्ट के तीन प्रमुख राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता ने नकार दिया। राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता अब भाजपा के हाथ चली।

मध्य प्रदेश मंे दिख रही कांग्रेस की उम्मीदें भी परवान नहीं चढ़ सकी। यहां कांग्रेस 2018 के प्रदर्शन को भी नहीं दोहरा सकी। यहां भाजपा को एकतरफा जीत हासिल हुई। दोपहर तक मतगणना के रूझान छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत मिल रहे थे। मगर, दोहपर बाद यहां भाजपा ने एकदम से बढ़त बना दी। शाम होते-होत यहां भी भाजपा जीत की ओर बढ़ गई।
इस तरह से तीन राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक दिखा।

तेलंगाना जरूर कांग्रेस के लिए अच्छी खबर लेकर अया। यहां कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल किया। इस तरह से उक्त राज्यों के चुनावों को 2024 के आम चुनाव का सेमीफाइनल भाजपा ने अपने नाम कर दिया। तीन राज्यों के चुनाव परिणामों ने इंडिया गठबंधन के दलों में खलबली पैदा कर दी है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *