ऋषिकेश की आध्यात्मिकता को मजबूती देना है सपनाः अनिता ममगाईं

ऋषिकेश की आध्यात्मिकता को मजबूती देना है सपनाः अनिता ममगाईं
Spread the love

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश की आध्यात्मिकता को मजबूती देना और शहर के विकास को इसी लाइन पर आगे बढ़ाना उनका सपना है। इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

ये कहना है नगर निगम ऋषिकेश की प्रथम मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं का। श्रीमती ममगाईं को मेयर का पद संभालते हुए गुरूवार को तीन साल पूरे हो गए। इस मौके पर उन्होंने हिन्दी न्यूज पोर्टल www.tirthchetna.com से तीन साल की उपलब्धि, शेष दो सालों का लक्ष्य और सपने के बारे में विस्तार से बातचीत की।
पेश है बातचीत के अंश। इसे आप तीर्थचेतना के यूटयूब चैनल पर देख सकते हैं।

सवाल-कार्यकाल के तीन साल पूरे होने की बधाई।

जवाब- धन्यवाद।

सवाल- मेयर पद पर कैसे रहे तीन साल।

जवाब- मेयर पद की शपथ लेने के बाद से पूरी तरह से जनता के बीच रही। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का मिलजुलकर सामना किया। चुनाव में जो वादे किए थे उन पर काम किया और लगातार कर रही हूं। शहर के बीचों-बीच बने ट्रंचिंग ग्राउंड के निस्तारण में सफलता मिली। सरकार से इस हेतु 10 हेक्टेयर भूमि मिल गई है। जल्द ही कूड़ा निस्तारण हेतु अत्याधुनिक प्लांट आकार लेगा।

सवाल- स्वच्छता के मोर्चें पर शहर को अच्छी रेटिंग हासिल हुई है।

जवाब- जी हां, शहर की स्वच्छता की रेटिंग में सुधार हुआ है। हम और बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। रेटिंग में सुधार का श्रेय ऋषिकेश की जनता, नगर निगम के पर्यावरण मित्रों, पार्षदों और टीम नगर निगम को जाता है।

सवाल- स्वच्छता के लिए आप स्वयं सड़कों पर उतरी।

जवाब- मेयर होने की नाते सबसे बड़ी जिम्मेदारी मेरी ही बनती है। हमने लोगों से अपील की। व्यापारिक वर्ग भी सहयोग को आगे आया। रविवार को पर्यावरण मित्रों की हौसलाफजाई के लिए स्वच्छता का निरीक्षण करने के लिए निकलती हूं।
सवाल- स्वच्छता की रेटिंग में सुधार को आगे क्या किया जा रहा है।

जवाब- स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्द्धा कराई जा रही है। पार्षद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जागरूक लोगों से इसमें सहयोग की अपील की जा रही है। हम इस मोर्चे पर जरूर कामयाब होंगे।

सवाल- ट्रिपल इंजन में से दो इंजन शहर के विकास में कितने सहयोगी रहे।

जवाब- वास्तव में ट्रिपल इंजन गवर्नमेंट का ऋषिकेश को खासा लाभ हुआ। शहर की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। योगनगरी के नाम से नया रेलवे स्टेशन मिला। कूड़ा निस्तारण सयंत्र हेतु 10 हे. भूमि का मिलना बड़ी बात है। पथ प्रकाश से लेकर, शहर की सड़कें, बिजली, पेयजल तमाम मोर्चों पर अच्छा काम हुआ है।

सवाल- ऋषिकेश में पार्किंग की बड़ी समस्या है।

जवाब- हां, वास्तव में पार्किंग की समस्या है। इस दिशा में तेजी से प्रयास हो रहे हैं। जल्द अच्छी सूचना मिलेगी।
सवाल- ऋषिकेश के लिए कोई सपना।

जवाब- देखिए ऋषिकेश का आध्यात्मिक स्वरूप को बनाए रखने इसे मजबूती देने। विकास की योजनाओं को इसी लाइन पर रखना मेरा सपना है। इस पर काम भी किया जा रहा है। लोगों का सहयोग भी मिल रहा है। आध्यात्मिकता रहेगी तो ऋषिकेश की पहचान बरकरार रहेगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *