प्रो.त्रिपाठी आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

प्रो.त्रिपाठी आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त
Spread the love

कार्यकाल पूरा होने के दो दिन पूर्व हटाए गए कुलपति जोशी

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। हाईकोर्ट, नैनीताल के आदेशों के क्रम में शासन ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील कुमार जोशी को पद से हटा दिया है। शासन की संस्तुति पर कुलाधिपति ने प्रो. अरूण कुमार त्रिपाठी को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट, नैनीताल ने प्रो. सुनीत कुमार जोशी को पद से हटाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को कुलाधिपति ले.ज. गुरमीत सिंह ने प्रो. जोशी को कुलपति पद से हटा दिया। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद ही प्रो. जोशी का इस पद पर कार्यकाल पूरा हो रहा था।

बहरहाल, शासन की संस्तुति ने कुलाधिपति ने प्रो. अरूण कुमार त्रिपाठी को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. त्रिपाठी इस पद पर नए कुलपति की नियुक्ति होने तक या छह माह तक जो भी आगे हो काम करंेगे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *