उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात, 4600 ग्रेड पे को दी मंजूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात, 4600 ग्रेड पे को दी मंजूरी
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबे समय से 4600 ग्रेड पे की मांग कर रहे पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। गुरुवार को सीएम धामी ने इसकी मंजूरी दे दी। उन्होंने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में परेड के मंच से यह घोषणा की।

उन्होंने राज्य में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के नाम पर सड़क और द्वार बनाने की घोषणा भी की। साथ ही राजधानी देहरादून में पुलिस संग्रहालय बनाने की भी घोषणा की। वहीं, इनामी अपराधियों के लिए पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की जाएगी। सीएम की घोषणाओं के बाद पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह नजर आया।

ये था मामला

मार्च से पुलिसकर्मियों ने 4600 ग्रेड पे की मांग के लिए आवाज उठाई थी। इसके बाद तमाम तरह से आंदोलन चले। पुलिसकर्मियों के परिजनों ने एक बार पहले भी बड़ा आंदोलन किया था। इस पर सरकार ने उन्हें आश्वासन भी दिया, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई निर्णय नहीं हो पाया था।

Amit Amoli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *