चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर यू-सैक में भी जश्न

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर यू-सैक में भी जश्न
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह को छूते ही उत्तराखंड अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र यू-सैक के वैज्ञानिकों और कर्मियों ने जमकर खुशी मनाई। केंद्र ने इसरो के वैज्ञानिकों और इस अभियान में शामिल लोगों को बधाई दी।

बुधवार देर शाम उत्तराखंड अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र यू-सैक में उत्साह का माहौल रहा। यहां के वैज्ञानिकों ने ने चुद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के अंतिम पलों का टीवी पर दीदार किया। इस अवसर पर यू -सैक की निदेशक श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने हर्ष जताते हुए कहा की भारत के चंद्रयान- 3 ,के चाँद के दक्षिणी धुर्व पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत चाँद के इस हिस्से पर पहुँचने वाला विश्व का पहला देश बन गया है ।

उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों एवं चंद्र यान 3 मिशन की पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, की यह भारत के लिए गौरव का क्षण है ,आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में विश्व की महाशक्ति बनने की और अग्रसर है प्चंद्रयान 3 हमें चाँद पर उपलब्ध विभिन्न खनिज पदार्थों , ऑक्सीजन , चाँद पर पानी की उपलब्धता की दशा में मानव के बसने की संभावनाओं,आदि का विश्लेषण कर डाटा उपलब्ध कराएगा जो की हमारे वैज्ञानिकों को विभिन्न शोध करने एवं भविष्य के अंतरिक्ष अन्वेषणों में अहम् भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने इसरो की पूरी टीम के साथ साथ देशवासियों को भी इस गौरवशाली उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाये दी ।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *