जूहा. स्कूल शिक्षक संघ की जयहरीखाल ब्लॉक के सुरेंद्र अध्यक्ष और मनोज मंत्री बनें

जूहा. स्कूल शिक्षक संघ की जयहरीखाल ब्लॉक के सुरेंद्र अध्यक्ष और मनोज मंत्री बनें
Spread the love

जयहरीखाल। राजकीक जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की जयहरीखाल ब्लॉक के त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के साथ ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह रावत, मंत्री पद पर मनोज रावत कोषाध्यक्ष पद पर समेंद्र असवाल निर्विरोध चुने गए।

मंगलवार को चुनाव पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी और नरेंद्र बिष्ट ं की मौजूदगी में द्वारीखाल ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सूरज मोहन सिंह राववत, मंत्री पद पर मनोज रावत, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री सिद्धार्थ कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर समेंद्र असवाल निर्विरोध चुने गए।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष दुबारा चुने गए। इससे पूर्व ब्लॉक के डिप्टी ईओ सुरेंद्र सिंह कैंतुरा, भगत सिंह भंडारी, जयचंद्र आर्य, मुकेश काला, दीवान सिंह रावत, सतीश कुमार आदि ने दीप प्रज्जवलित कर त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ किया।

इसमें जूनियर हाई स्कूलों के अस्तित्व को लेकर चर्चा की गई। इसकी बेहतरी के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए। जोर देकर कहा कि सक्षम मंच पर जूनियर हाई स्कूल की मजबूत पैरवी की जरूरत है। ताकि जूनियर हाई स्कूल अच्छे से सर्वाइव कर सकें।

इस मौके पर मनोज केडियाल, श्रीमती लता नेगी, श्रीमती मनीषा जोशी, श्रीमती देवेश्वरी रावत, आशीष मधवाल, बलदेव सिंह, विमल कन्नोजिया, मनोज शाह, ब्रहमानंद थपलियाल, चंद्र सिंह गुसाईं, सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
संगठन मंत्री हेतंत गैरोला ने जयहरीखाल ब्लॉक इकाई के निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *