राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों को साकार करेंगे मुख्यमंत्री धामी

राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों को साकार करेंगे मुख्यमंत्री धामी
Spread the love

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिली राज्य महिला आंदोलनकारियों ने कहा कि वो राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों को साकार करेंगे।

शनिवार को राज्य आंदोलनकारी महिलाओं ने सरोज डिमरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस मौके पर महिला आंदोलनकारियों ने उन्हें चम्पावन चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री धामी सैन्य परिवार से हैं और राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। वो जानते और समझते हैं कि कैसे राज्य के लिए शहीद हुए लोगों के सपनों को पूरा करना है। महिला आंदोलनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पर भरोसा है कि वो राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं के मुताबिक राज्य का विकास सुनिश्चित करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में रायवाला से श्रीमती मधु सेमवाल, पुष्पा ध्यानी, भाजपा महिला मोर्चा की अनीता तिवारी, गुड्डी कलुड़ा, पार्षद रीना शर्मा मंडल उपाध्यक्ष माधवी गुप्ता लक्ष्मी सेमवाल गंगा चौहान मंडल भावना भट्ट सरस्वती प्रेम दत्त जोशी श्रीमती पंवार आदि शामिल थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *