सुबोध उनियाल के विजन और प्रतिबद्धता के कायल हैं लोग

सुबोध उनियाल के विजन और प्रतिबद्धता के कायल हैं लोग
Spread the love

नरेंद्रनगर। नरेंद्रनगर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुबोध उनियाल के विजन और प्रतिबद्धता के लोग कायल हैं। क्षेत्र के विकास के प्रति उनका कमिटमेंट उन्हें नेताओं की भीड़ से अलग करता है।

इन दिनों राज्य में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर है। चुनाव मैदान में उतरा हर नेता जीत के लिए जोर लगा रहा है। कुछ नेता जीत के लिए ऐसे प्रपंच जनता के सामने कर रहे हैं जो समाज के हित में नहीं हैं। जनता इसका मूल्यांकन भी कर रही है।

राज्य की कुछ विधानसभा सीटों पर पर मुददों से अधिक प्रत्याशियों की चर्चा हो रही है। ऐसी ही सीट है टिहरी जिले की नरेंद्रनगर विधानसभा सीट। यहां से भाजपा के प्रत्याशी राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल प्रत्याशी हैं।

उनियाल नरेंद्रनगर से तीन बार से विधायक हैं। सीट पर जनता के बीच दलीय राजनीतिक की चर्चा के साथ ही प्रत्याशियों के व्यक्तित्व पर भी खूब चर्चा हो रही है। जनता के स्तर से आरोप भी लग रहे हैं। नाराजगी भी खूब दिख रही है। नकारात्मक टिप्पणियों भी सुनने को मिल रही हैं।

इन सबके बावजूद अधिंसख्य लोग भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के विजन और क्षेत्र के विकास के प्रति कटिबद्धता के कायल हैं। उनके स्तर से हुए विकास कार्यों को लोग स्वयं ही गिनाने भी लगते हैं। उनके विजन की तारीफ अधिकांश लोगों के मुंह से सुनी जा सकती है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *