राजकीय शिक्षक संघ की पौड़ी ब्लॉक इकाई का चुनाव संपन्न

राजकीय शिक्षक संघ की पौड़ी ब्लॉक इकाई का चुनाव संपन्न
Spread the love

संग्राम सिंह नेगी अध्यक्ष और भरत सिंह बुटोला मंत्री चुने गए

तीर्थ चेतना न्यूज

पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ की पौड़ी ब्लॉक इकाई के चुनाव में संग्राम सिंह नेगी को अध्यक्ष और भरत सिंह बुटोला का मंत्री चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया।

शनिवार को राजकीय इंटर कालेज, पौड़ी नगर में आयोजित पौड़ी ब्लॉक इकाई का अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य शिक्षाधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षक वर्ग से समाज को खासी उम्मीदें हैं। बदलते दौर और शिक्षण की जरूरतों को समाज तक पहुंचाने का अहम कार्य उनका करना है।

अधिवेशन के दूसरे सत्र में ब्लॉक इकाई का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी दीपक भंडारी की देखरेख में हुए चुनाव में संग्राम सिंह नेगी को अध्यक्ष , अजय पंवार को उपाध्यक्ष, उषा रावत को महिला उपाध्यक्ष, भरत सिंह बुटोला को मंत्री, विजय सिंह नेगी को संयुक्त मंत्री चुना गया।

निर्वाचित पदाधिकारियों ने ब्लॉक स्तर पर शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह नेगी, मनमोहन सिंह चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, मेहरवान सिंह भंडारी, रघुराज चौहान, भगवान सिंह, कमलेश मिश्रा, वरदान बुड़ाकोटी आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *