आम जन के कल्याण हेतु समर्पित रहे मोदी सरकार के नौ साल

आम जन के कल्याण हेतु समर्पित रहे मोदी सरकार के नौ साल
Spread the love

महाजनसंपर्क अभियान में विशिष्ट परिवारों से संपर्क

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपाइयों ने मेयर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में नगर के विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा। इस मौके पर मेयर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल आम जन के कल्याण हेतु समर्पित रहे।

भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के के तहत केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही है। मंगलवार को मेयर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में भाजपाइयों ने नगर के विशिष्ट लोगों से मुलाकात की।

इस मौके पर मेयर अनिता ममगाई ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इस दौरान भारत विरासत और संस्कृति को संजोते हुए आगे बढ़ा है। सरकार के 9 वर्ष पूरे होने महाजनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।

महापौर ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान के जरिये बीजेपी केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। इसी के साथ बीजेपी महाजनसंपर्क अभियान के जरिये लोकसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार कर रही है।

इस अभियान के जरिये जहां बीजेपी केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवा रही है, वहीं, कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी कर रही है।

उन्होंने विश्वास पूर्वक कहा कि मोदी जी के प्रति लोगों में दिख रहे जबरदस्त प्रेम के बूते उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों सहित देश में करीब चार सौ सीटों के प्रंचड बहुमत के साथ भाजपा केन्द्र की सत्ता पर जीत की हैट्रिक लगायेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने बताया कि जिन लक्ष्यों के साथ सरकार चली थी, निश्चित रूप से इन नौ सालों में वो कार्य मोदी सरकार ने किए हैं। इसे देश का मतदाता, मजदूर, किसान महसूस करता है। उन्होंने कहा अब भाजपा ने तय किया है कि मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य विभिन्न वर्गाे के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित कर उनका फीड बैक लिया जाएगा।

साथ ही जनता का आशीर्वाद भी लिया जाएगा। कहा कि केंद्र के नौ साल बेमिसाल रहे हैं। ये साल गरीबों, किसानों व सैनिकों एवम अंतिम छोर में बैठे लोगों को समर्पित रहा है।चरणबद्ध श्रंखला में प्रतिष्ठित परिवारों के साथ अमर शहीदों के परिजनों से भी भाजपा कार्यकर्ता अभियान के तहत मिलेंगे।इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश चन्द्र शर्मा,जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जितेंद्र अग्रवाल, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, जयंत शर्मा, रमेश अरोड़ा आदि शामिल थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *