कीर्तिनगर में शिक्षकों ने किया प्रिंसिपल पद पर सीधी भर्ती का विरोध, विज्ञप्ति की प्रति जलाई

कीर्तिनगर में शिक्षकों ने किया प्रिंसिपल पद पर सीधी भर्ती का विरोध, विज्ञप्ति की प्रति जलाई
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

कीर्तिनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के 50 प्रतिशत रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का राजकीय शिक्षक संघ की कीर्तिनगर ब्लॉक इकाई ने विरोध करते हुए विज्ञप्ति की प्रतियों जलाई।

शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ की कीर्तिनगर ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष सतीश बलूनी के नेतृत्व में शिक्षकों ने लोकसेवा आयोग के माध्यम से प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध करते हुए विज्ञप्ति की प्रतियों को जलाया। ब्लॉक अध्यक्ष सतीश बलूनी ने कहा कि प्रधानाचार्य के सभी पद पूर्व की भांति पदोन्नति से भरे जाए।

ब्लॉक मंत्री संदीप मैठाणी ने कहा कि प्रधानाचार्य का पद शत प्रतिशत पदोन्नति का है इस पद पर पदोन्नति से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है। इस अवसर पर ओम प्रकाश बडोनी, दरमान सिंह बिष्ट, विवेक जोशी, कमलेश थपलियाल, प्रियतम नेगी, वीर विक्रम रावत, श्रीमती बीना रावत, श्रीमती संगीता सिंह, मंजू खत्री, अंजू घ्यानी, त्रिलोक भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *