खुशखबरीः गवर्नमेंट कॉलेज मालदेवता रायपुर को साइंस में भी पीजी की मान्यता

देहरादून। गवर्नमेंट कॉलेज, मालदेवता, रायपुर के छात्र/छात्राओं के लिए खुशखबरी है। अब कॉलेज विज्ञान में भी पीजी हो गया। पांच विषय में छात्र/छात्राएं कॉलेज से एमएससी कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में शासन ने इस आशय का शासनादेश जारी कर दिया है। अभी तक कॉलेज कला में ही पीजी था। शासनादेश के मुताबिक जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिक विज्ञान की पीजी स्तर की मान्यता मिल गई है। इसके लिए एक-एक असिस्टेंट प्रोफेसर का पद भी सृजित किया गया है।
उक्त जानकारी प्रदान करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर वंदना शर्मा ने बताया कि रायपुर महाविद्यालय राजधानी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण महाविद्यालय है जिसमें स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय के संचालन की अनुमति एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया।