उत्तराखंड में धामी कैबिनेट के विस्तार/फेरबदल की बेला

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट के विस्तार/फेरबदल की बेला
Spread the love

चार पद खाली, तीन मंत्री हो सकते हैं ड्राप

तीर्थ चेताना न्यूज

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के विस्तार/ फेरबदल की बेला अब बिलकुल पास है। देहरादून से लेकर दिल्ली तक इसको लेकर धीरे-धीरे बोल कोई सुनना ले की तर्ज पर चर्चाएं तेज हैं।

धामी सरकार में कैबिनेट के चार पद खाली हैं। इसमें तीन पद सरकार बनने के समय से और एक पद कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद खाली हुआ। इन पदों पर विधायकों की ताजपोशी की चर्चा करीब छह माह से चल रही है।

अब चर्चा कैबिनेट के विस्तार ही नहीं फेरबदल की भी जोरों से चल रही है। देहरादून से लेकर दिल्ली तक सत्ता के गलियारों में धीरे-धीरे बोल कोई सुनना ले की तर्ज पर चर्चाएं जोरों पर हैं। दावा हो रहा है कि इस बार तो धामी कैबिनेट के विस्तार/ फेरबदल की बेला आ ही गई।

बताया जा रहा है कि इसके लिए हाईकमान तक जरूरी सूचनाएं पहुंचा दी हैं। चर्चा है कि मौजूदा कैबिनेट से तीन मंत्रियों की छुटटी की जा रही है। इन मंत्रियों के नाम भी अब दबी जुबान सामने आने लगे हैं। एक मंत्री को लेकर परफारमेंस/ कुछ अन्य वजह, एक के लोकसभा चुनाव कनेक्शन और एक मंत्री इत्तर चर्चाओं को लेकर हटाया जा सकता है।

इस तरह से कैबिनेट में सात पद खाली हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसमें पांच या छह पदों पर विधायकों की ताजपोशी होगी। एक या दो पद खाली रखे जाएंगे। मंत्री बनने की चाहत रखने वाले विधायकों की संख्या सतप्रतिशत है। सभी अपने-अपने हिसाब से प्रयास भी कर रहे हैं।

मीडिया के एक हिस्से में कुछ के नाम भी तैर रहे है या तैरवाए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो अभी नाम दूर-दूर तक तय नहीं हुए हैं। हां, जिनकी छुटटी होने है उन्हें संकेत जरूर मिल गए हैं। संकेतों की छाया नेताओं के अग्गू-भग्गू के चेहरों पर देखी जा सकती है। उनका अंदाज दार्शनिक होने लगा है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *