ऋषिकेश में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

ऋषिकेश में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
Spread the love

भाजपा देश और प्रदेश में नफरत फैलाने का काम कर रही हैः हरीश रावत

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। भाजपा अपने गलत कार्यों, महंगाई और बेरोजगारी से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए देश और प्रदेश में नफरत फैला रही है।

ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत का। रावत शनिवार को ऋषिकेश में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शिरकत कर रहे थे। शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा ऋषिकेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लोकसभा प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री ’हरीश रावत’ व सह प्रभारी ’नव प्रभात’ के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश महानगर के मुख्य मार्ग पर पदयात्रा निकालकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के संदेश को पंपलेट के रूप में बाज़ार में वितरण किये ।

कार्यक्रम के संबोधित करते हुऐ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालकर पूरे देश को जोड़ने का काम किया है उसी तरह पूरे उत्तराखंड में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया जा रहा है और घर घर जाकर मलिकार्जुन खरगे राहुल गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का संदेश देकर आमजन को कांग्रेस की विचारधारा को बताया जा रहा है तथा प्रदेश मे व्याप्त अराजकता, महंगाई से आमजन को यात्रा के माध्यम से अवगत करवाया जा रहा है ।

हाथ से हाथ जोड़ो सह प्रभारी नवप्रभात ने कहा कि हम पूरे प्रदेश में तमाम कांग्रेस जनों के साथ तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर जनता को प्रदेश की भाजपा सरकार के भर्ती घोटालों और बिगड़ती क़ानून व्यवस्था के साथ साथ प्रदेश व देश में फैला रही नफ़रत को हम इस अभियान के तहत दूर करने का काम कर रहे हैं ।
कार्यक्रम के संयोजक विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला व महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि आज विधानसभा ऋषिकेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालकर घर घर जाकर लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं व प्रदेश के जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध आवाज़ उठाने का काम कर रहे हैं ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव व नगर निकाय चुनाव में जनमानस के समक्ष भाजपा की पोल खुल सके और चुनाव में इनको मुँह तोड़ जवाब नियमित सके ।

कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव दीपक जाटव ने किया । पदयात्रा में कार्यक्रम संयोजक जयेन्द्र रमोला, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, राजपाल खरोला, वीरेन्द्र पोखरियाल, ब्लॉक अध्यक्ष श्यामपुर विजयपाल रावत, ब्लॉक अध्यक्ष रायवाला गोकुल रमोला, मदन मोहन शर्मा, दीपक जाटव, विकास खुराना, विनय सारस्वत, दीप शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ट, संजय गुप्ता, मनीष शर्मा, सुधीर राय, ललित मोहन मिश्रा, पार्षद पुष्पा मिश्रा, भगवान सिंह पवार, जगत नेगी, सरदार गुरविंदर सिंह, देवेंद्र प्रजापति, विजयलक्ष्मी शर्मा, अजीत गोल्डी,प्यारेलाल जुगरान, विवेक तिवारी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्नी प्रजापति, युवा विधानसभा अध्यक्ष गौरव कुमार राणा, जितेंद्र पाल पाठी, उत्तम रावत, रवि जैन, ललित सक्सेना, दीपक गौनियाल, युवा प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा, प्रदेश महासचिव ईमरान सैफी, अभिनव मलिक, कमल बनर्जी, त्रिलोकी नाथ, तिवारी, चंदन सिंह पवार, कपिल शर्मा, प्रदीप जैन, सहदेव राठौर, प्रदीप चन्द्रा, विमला रावत, मधु जोशी, नीलम तिवारी, चन्द्रकान्ता जोशी, कमलेश शर्मा, सरोजनी थपलियाल, विकास खुराना, देवेन्द्र बैलवाल, सतीश रावत, धर्मेन्द्र, विनोद पोखरियाल, राजेंद्र कोठारी, रूकम पोखरियाल, संजय शर्मा, अंशुल त्यागी, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली,बरफ सिंह पोखरियाल, हरि सिंह नेगी, अजय कुमार शर्मा, मधु मिश्रा, मुकेश जाटव, प्रवीण जाटव, गौरव राणा, जतिन जाटव, रेनी नेगी, मनीष जाटव, गजेंद्र विक्रम शाही, मनोज गुसाईं, प्रेम लाल शर्मा, राजेन्द्र गैरोला, सविता शर्मा, जयपाल सिंह बिट्टू , राजेश शाह, रामकुमार भरतालिया, अशोक शर्मा, सोहन सिंह रौतेला, सूरज बिश्नोई, सावित्री देवी, खुशी ऋषि जयसवाल, एसपी पोसवाल, यश अरोड़ा, हिमांशु जाटव हिमांशु कश्यप, ईशु, सुरज कुकरेती, अभिषेक राणा, हर्ष कुमार, आदित्य पाल, करतार नेगी, महेन्द्र नेगी, भवानी शंकर कपिल, अजय रमोला, आदेश तोमर, राजेन्द्र राणा, वीरेन्द्र कण्डारी, निर्मला कुमांई, सुनील सिंधी, रवि राणा, राकेश कंडियाल, कांता प्रसाद कंडवाल, हर्षित सेमवाल, सोनू पांडेय, अजय धिमान, दीपक वर्मा, मनोज पंवार, आलोक चावला, ऋषि सिंघल, जगमोहन भटनागर, सिंहराज पोसवाल, किशोर गौड, सरोज देवराडी, सूरज विश्नोई, हरभजन चौहान, प्रदीप चन्द्रा, सुभाष जखमोला, सरोजिनी थपलियाल, गम्भीर ग़ुलियाल, धर्मेन्द्र गुलियाल, अमित सागर, जितेन्द्र यादव, सोनू पांडेय, आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *