कांग्रेस जोशीमठ के लोगों के साथ खड़ी

कांग्रेस जोशीमठ के लोगों के साथ खड़ी
Spread the love

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने आपदा पीड़ितों का दर्द साझा किया

तीर्थ चेतना न्यूज

जोशीमठ। भू-धसांव से पैदा हुए हालातों से परेशान जोशीमठ के लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी हर दम खड़ी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके दर्द को साझा करेंगे।

गुरूवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और स्थानीय विधायक राजेंद्र भंडारी आपदा पीड़ित जोशीमठ के लोगों के बीच रहे। कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को भरोसा दिया कि कांग्रेस पार्टी हरदम उनके साथ खड़ी है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पार्टी के अन्य नेताओं के सम्मुख लोगों ने अपना दुख बयां किया। राहत को लेकर भी सवाल उठाए। बताया कि जिन सुरक्षित स्थानों पर लोगों को भेजा जा रहा है वहां व्यवस्थाएं प्रॉपर नहीं हैं। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार के स्तर से चलाए जा रहे राहत कार्यों को लेकर सवाल उठाए। साथ ही लगातार बढ़ रहे खतरे के बारे में भी बताया। कहा कि सरकार खतरे को कम होने की बात कर रही है। मगर, ऐसा नहीं है। खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जल्द ही पार्टी जरूरी राहत लोगों तक पहुंचाएगी।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *