पौड़ी सुरक्षित सीट से कांग्रेस नेता विनोद दनौशी भी दावेदार

पौड़ी सुरक्षित सीट से कांग्रेस नेता विनोद दनौशी भी दावेदार
Spread the love

पौड़ी। जनता के बीच सक्रिय कांग्र्रेस नेता विनोद दनौशी ने पौड़ी सुरक्षित सीट से विधायकी के टिकट की दावेदारी की है। पार्टी के भीतर भी दनौशी के पक्ष में अच्छा माहौल बताया जा रहा है।

पौड़ी के लोगों ने कांग्रेस और भाजपा को बरबारी का मान सम्मान दिया। निर्दलीय को भी विधायक बनाया। 2002 में कांग्रेस के नरेंद्र सिंह भंडारी चुनाव जीते तो 2007 में बाजी निर्दलीय यशपाल बेनाम के नाम रही। 2012 में कांग्रेस के सुंदरलाल मंद्रवाल चुनाव जीते। 2017 में भाजपा के मुकेश कोहली।

एक बार फिर से पौड़ी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। कांग्रेस इस सीट पर वापसी के लिए हर जतन कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता कम में जुटे हुए हैं। पार्टी के तमाम नेताओं ने विधायकी के टिकट की दावेदारी की है।

इसमें जनता के बीच सक्रिय कांग्र्रेस नेता विनोद दनौशी का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। उन्होंने सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष को टिकट की दावेदारी का आवेदन सौंपा। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस तमाम नेता मौजूद थे।

माना जा रहा है कि दनौशी की एडवोकेसी पार्टी के विभिन्न स्तरों के नेता कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पक्ष में पार्टी के भीतर भी अच्छे माहौल बताया जा रहा है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *