भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने असम के सीएम का पुतला फूंका

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने असम के सीएम का पुतला फूंका
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुए हमले के विरोध में कांग्र्रेसियों ने मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा का पुतला फूंका।

कांग्रेस की देवप्रयाग जिला इकाई के बैनर तले कांग्रेसियांे ने 14 बीघा मोटर पुल चौराहे पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे राहुल गांधी जी एवं लाखों न्याय योद्धाओं पर भाजपा के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वशर्मा के इशारे पर जिस तरह से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने असम में गुंडागर्दी की वह घोर निंदनीय है।

इसके साथ ही जिस तरह से कल राहुल गांधी को मंदिर में नहीं जाने दिया गया हजारों पुलिस बल को खड़ा कर रास्ता रोका गया यह लोकतंत्र की हत्या है । राहुल गांधी भाजपा द्वारा पूरे देश में जो नफरत का माहौल फैलाया जा रहा है उसके खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश भट्ट एवं युवा जिला अध्यक्ष आशीष राणाकोटी ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से भाजपा पूरी तरह से डरी हुई है बौखलाई हुई है जिस तरह का प्यार भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहा है इससे लगता है कि 2024 में इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेस पार्टी असम के मुख्यमंत्री एवं भाजपा सरकार द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले की घोर निंदा करती है।

इस अवसर जिला अध्यक्ष उत्तम असवाल] जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सुमन नैथानी] प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी] जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस आशीष रानाकोटी, दिनेश चंद्र मास्टर जी,शहर अध्यक्ष महावीर खरोला] पूर्व प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट] शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस सरस्वती जोशी ,अनिल रावत, अजय रमोला, दयाल सिंह भंडारी, सुरेंद्र भंडारी,पारो भंडारी, अमित तड़ियाल, चिंतामणि सेमवाल, आदि शामिल थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *