निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटें कांग्रस कार्यकर्ताः गणेश गोदियाल

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटें कांग्रस कार्यकर्ताः गणेश गोदियाल
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इसके लिए कांग्रेस की रीति-नीति और विकासपरक सोच को घर-घर तक पहुंचाएं। डबल और ट्रिपल इंजन सरकार की नाकामियों को जनता को बताएं। 

ये कहना है कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का। गोदियाल रविवार को नगर निगम सभागार में महानगर कांग्रेस द्वारा निकाय चुनाव को लेकर आयोजित चिंतन मंथन बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विभिन्न कार्यक्रमों के जनता के मुददों को उठा रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेस की रीति-नीति और विकासपरक सोच को घर-घर तक पहंुचाएं। लोगों को बताएं किस प्रकार से डबल ट्रिपल इंजन सरकारें लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी हैं। विकास कार्य ठप हैं और लोग परेशान हैं।

’जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी में द्वारा युवाओं को जोड़ने का काम किया जा रहा हैं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की विचारधारा को कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी और जनप्रिय नेता राहुल गांधी की विचारधारा से जुड़ने के लिए उत्साहित भी है।

सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और बूथ स्तर पर अपने बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे, और आप वार्डों की मजबूत टीम बनाने का काम करेंगे ताकि आने वाले चुनाव में बूथ स्तर से कांग्रेस को मजबूती मिले और इस भाजपा सरकार ने जो नफरत फैलाने का काम किया है लोगों को बांटने का काम किया है उसे भी हम सबको मिलकर प्यार में बदलना होगा, ताकि देश की एकता बनीं रहें’।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, एआईसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, दीप शर्मा, सुधीर राय, प्रदीप जैन, नीलम तिवारी, मनीष शर्मा, विजय पाल रावत, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, ललित मोहन मिश्र, लल्लन राजभर, रवि जैन, बी.एस. पयाल, चंदन पंवार, विक्रम भंडारी, पार्षद शकुंतला शर्मा, सरोज देवराडी, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, मालती, त्रिलोकी नाथ तिवारी, परमेश्वर राजभर, राजेश चमोली, हरि राम वर्मा, हरि नेगी मनीष जाटव, ऋषि सिंघल, शैलेन्द्र गुप्ता, विनोद रतूड़ी, प्रवीन गर्ग, विश्वजीत अधिकारी, मधु मिश्रा, अशोक शर्मा, मित्तल हाशमी, विकास खुराना, जतिन जाटव, मुकेश कुमार जाटव, रवि बदन, शैलेंद्र गुप्ता, अंशुल त्यागी, अभिषेक शर्मा , संजय शर्मा, सावित्री देवी, सुधारानी, प्रवीण जाटव अशोक कुमार मौर्य जितेंद्र अमित पाल रोशनी पूजा शर्मा अभिनव सिंह मलिक, ऋषभ राणा, बुरहान अली, इमरान सैफी, गौरव राणा, जितेंद्र पाल पाठी, सनी प्रजापति, अजय दास, ओम सिंह पवार, गौरव कुमार, गौरव यादव, ऊषा भंडारी, राम मूर्ति, राम कुमार बतालिया, विनोद राठौड़ी, जय सिंह राणा, प्रवीण गर्ग, विजेंद्र बिष्ट, ओम प्रसाद, हिमांशु जाटव आदि मौजूद थे’

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *